फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   khanan maphiya changed his area

खनन माफिया ने बदला इलाका

Sat, 23 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
मसवासी में प्रशासनिक शिकंजा और किसानों-ग्रामीणों के विरोध का असर दिखने
विज्ञापन
लगा है। इसके चलते खनन माफिया ने अब कोसी नदी के नए घाटों पर कब्जा कर लिया है। साथ ही अवैध खनन शुरू कर दिया है। अब नए घाटों पर जेसीबी पोपलेन गरजनीं शुरू हो गईं हैं।


पट्टीकला में अवैध खनन के मामले को लेकर माहौल गर्म होने के बाद खनन माफिया ने अब अपना इलाका बदलकर नये क्षेत्र में जेसीबी और पोपलेन को लगा दिया है। कोसी नदी के जमना जमनी, बेलबाड़ा, भूवरा, मुस्तेहकम के नदी घाट पर फिर से मशीनें गरजने लगीं हैं।


कार्रवाई के नाम पर प्रशासन सुनसान वाले घाटों पर छापामार कार्रवाई कर रहा है। गाजियाबाद के एक खनन माफिया के साथ स्थानीय खनन माफिया ने कोसी नदी के पुराने घाटों को छोड़कर नये घाटों पर मशीनों को ले जाकर अवैध खनन धड़ल्ले के साथ कर रहे हैं।


नए घाटों पर खनन से मिलक भूवरी, सीतारामपुर, टंडोला, मिलक एवज, मुुुंशीगंज के किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। पुलिस प्रशासन, कार्रवाई के नाम पर पुराने घाटों पर ही छापामार कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। कुछ खनन माफिया ने क्रेशर संचालकों के साथ पार्टनरी कर रेत को क्रेशरों पर ही डाला जा रहा है।


वहीं, ट्रक और डंपर भी कोसी नदी से धड़ल्ले के साथ अवैध खनन भर कर ले जा रहे हैं। उधर स्वार एसडीएम अभय कुमार गुप्ता का कहना है कि अवैध खनन को लेकर छापामार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दशा में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed