{"_id":"56e703604f1c1b93118b45cb","slug":"jograj-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात पर हुई जोगराज की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली बात पर हुई जोगराज की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Tue, 15 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मामूली बात पर हुई जोगराज की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी खुर्द निवासी जोगराज की हत्या मामूली बात को लेकर साधु ने की थी। हत्या के बाद साधु ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने साधु को जेल भेज दिया है। साधु प्रतापगढ़ का हिस्ट्रीशीटर भी है। पटवाई के लालपुर पट्टी खुर्द निवासी जोगराज रामपुर डिस्टलरी में श्रमिक था। उसकी लाश रविवार सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में साधु की कुटिया के पास मिली थी।
परिवार के लोगों ने साधु पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी साधु को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। उसने कई अहम बातें पुलिस को बताई। सोमवार को पुलिस ने प्रतापगढ़ के कंडहौर थाना क्षेत्र के करिस्ता गांव निवासी मधुसूदन उर्फ लल्ला मिश्रा उर्फ लाला दास को जेल भेज दिया। एएसपी तारिक मोहम्मद ने बताया कि साधु शनिवार रात में कमरे में सो रहा था।
आहट होने पर उसने कुटिया का दरवाजा खोला तो सामने एक युवक कीचड़ में सना था और अपने कपड़े उतार रहा था। आरोपी ने जोगराज से कपड़े उतारने से मना किया और भाग जाने को कहा। जोगराज ने गाली गाली गलौज शुरू कर दी। इसी को लेकर साधु ने जोगराज के सिर पर डंडा मार दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साधु ने जोगराज के शव को सड़क पर लाकर डाल दिया।
विज्ञापन
एएसपी के मुताबिक साधु चाहता था कि जोगराज की मौत हत्या न लगकर दुर्घटना लगे। पुलिस ने साधु की निशानदेही पर जोगराज की कमीज, पैंट, पर्स और हत्या में प्रयुक्त डंडा कुटिया के अंदर से बरामद किया है। लाला दास प्रतापगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है। प्रतापगढ़ पुलिस ने मधु सूदन उर्फ लल्ला मिश्रा उर्फ लालादास पर शिकंजा कस दिया गया था। उसने प्रतापगढ़ छोड़ दिया था।
पांच साल पहले 2011 में उसने पुलिस से बचने के लिए साधु का रूप धारण कर लिया और रायपुर गांव में ब्रह्मदेव की मढ़ी पर रहने लगा और उसने अपना नाम लालादास बाबा रख लिया।