{"_id":"570e96544f1c1bc3634a6ab8","slug":"gangrape-with-teenager-in-shahbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहबाद क्षेत्र में अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहबाद क्षेत्र में अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण की नाबालिग बेटी का तीन लोग तमंचे के बाल पर अपहरण कर ले गए। एक गांव के नलकूप की कोठरी में बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली गए तो पुलिस ने उन्हें टरका दिया। एसपी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी ग्रामीण का आरोप है कि नौ अप्रैल को वो परिवार के साथ घर में सो रहा था। आधी रात को तीन लोग तमंचे लेकर उसके घर में घुस गए। उसकी बेटी को बाइक पर जबरन बैठाकर ले गए।
शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन वो रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली गए, लेकिन पुलिस ने उनको भगा दिया। 12 अप्रैल की शाम को परिजनों ने बेटी को तलाश लिया। पीड़िता ने सारा मामला परिवार के लोगों को बताया। किशोरी अपने परिवार के साथ कोतवाली गई, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट फिर दर्ज नहीं की। बुुधवार शाम को पीड़िता परिवार के साथ एसपी के यहां पहुंच गई। एसपी ने शाहबाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।