फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud in milak

बैंक से धोखाधड़ी कर रकम निकालने की कोशिश

Tue, 20 Oct 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक Updated Tue, 20 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
नाम बदलकर पेंशनभोगी महिला के खाते से 17 हजार रुपये  निकालने की कोशिश में बैंककर्मियों ने महिला समेत दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर की बैंक आफ बड़ौदा शाखा में महिला नाम बदलकर पेंशनभोगी महिला के खाते से 17 हजार रुपये निकालने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन



उसने रुकसाना के बैंक पासबुक पर अपना फोटो लगा दिया। बाउचर भरकर पास कराने लगी। बैंक अफसर ने शक होने पर महिला से पूछताछ की। इसका जवाब देने में वो गड़बड़ा गई। बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बैंक शाखा पहुंची और महिला समेत एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और हवालात में डाल दिया।
विज्ञापन



पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गई महिला कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव और युवक रठौंडा का रहने वाला है। पकड़े गए युवक से पूछताछ में समाज कल्याण विभाग से पेंशन कराने वाले एक दलाल का नाम भी सामने आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया जा रहा है कि ये लोग पहले पेंशन कराते हैं और बाद में पेंशनभोेगी महिलाओं के खातों से जालसाजी से रकम निकाल लेते हैं। कोतवाल राघव राम मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed