{"_id":"a162722fa2b39ce5758c3df136135b80","slug":"forjery-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में टीटी की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख की ठगी कर ली गई। तीन साल बीतने के बाद भी पीड़ित की नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोपी ने उसे टहलाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गंज थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी सतनाम का आरोप है कि उसके गांव में सैनी कृषि फार्म है। इस पर सतीश कुमार मैनेजर के पद पर कार्य करता है। आरोप है कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात सतीश से हुई थी। सतीश ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही। उसी दौरान टीटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी।
सतीश ने अधिकारियों से अपने संबंधों का हवाला देते हुए उससे आठ लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात कही। सतनाम का आरोप है कि उसने सतीश कुमार को आठ लाख रुपये दे दिए। सतीश कुमार ने कोलकाता में उसका साक्षात्कार भी करवाया, लेकिन उसकी नौकरी अब तक नहीं लगी।
विज्ञापन
जब उसने सतीश कुमार से रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने गंज थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने सतीश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।