{"_id":"b2543973bfa8a37a2b6ea82c88b98259","slug":"driver-murderd-in-rampur-after-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की हत्या कर कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की हत्या कर कार लूटी
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर में मुरादाबाद से बाजपुर के लिए कार बुक कराने वाले दो युवकों ने
विज्ञापन
चालक की हत्या कर कार लूट ली। कार चालक का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के
करनपुर गांव के पास स्वार रोड पर मिला है। चालक की गला घोंटकर हत्या की गई
थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में
कुछ अहम क्लू भी मिले हैं।
मूल रूप से संभल का रहने वाला मनोज पुत्र तलेवर सिंह मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की गली नंबर दो में रहता था। वो असालतपुरा निवासी इमरान की कार चलता था। शुक्रवार रात बुध बाजार से दो युवकों ने बाजपुर के लिए कार बुक की थी। मनोज को दोनों को बाजपुर तक छोड़कर आना था। मनोज वापस नहीं लौटा।
शनिवार सुबह मनोज का शव रामपुर-स्वार मार्ग पर करनपुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। क्लच के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। कार और उसका मोबाइल फोन गायब था। अजीमनगर पुलिस वहां पहुंची और तलाशी ली तो जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला।
इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर एसपी साधना गोस्वामी और एएसपी तारिक मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पसियापुरा गांव के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।