फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   driver murderd in rampur after loot

चालक की हत्या कर कार लूटी

Sat, 27 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
driver murderd in rampur after loot
सैदनगर में मुरादाबाद से बाजपुर के लिए कार बुक कराने वाले दो युवकों ने
विज्ञापन
चालक की हत्या कर कार लूट ली। कार चालक का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के पास स्वार रोड पर मिला है। चालक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम क्लू भी मिले हैं।


मूल रूप से संभल का रहने वाला मनोज पुत्र तलेवर सिंह मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की गली नंबर दो में रहता था। वो असालतपुरा निवासी इमरान की कार चलता था। शुक्रवार रात बुध बाजार से दो युवकों ने बाजपुर के लिए कार बुक की थी। मनोज को दोनों को बाजपुर तक छोड़कर आना था। मनोज वापस नहीं लौटा।


शनिवार सुबह मनोज का शव रामपुर-स्वार मार्ग पर करनपुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। क्लच के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। कार और उसका मोबाइल फोन गायब था। अजीमनगर पुलिस वहां पहुंची और तलाशी ली तो जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला।


इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर एसपी साधना गोस्वामी और एएसपी तारिक मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पसियापुरा गांव के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed