फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doctor dead in bilashpur

बिलासपुर में संदिग्ध हालात में डाक्टर की मौत

Mon, 18 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
नगर में संदिग्ध हालात में एक सरकारी डाक्टर की मौत हो गई। उसका शव बाथरूम में निर्वस्त्र हाल में मिला है। डाक्टर की तैनाती सीएचसी पर थी। एसपी और सीएमओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के कासमगढ़ी सीएचसी पर एमओवाईसी के पद पर तैनात डा. रजनीश के भाई डा. अमरीश कुमार 36 वर्ष पुत्र प्रीतम सिंह (निवासी मोहल्ला पांडवनगर जिला मेेरठ) यहां कस्बे की सीएचसी में चिकित्सक के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन



वह परिवार समेत माठखेड़ा रोड स्थित प्रथमा बैंक के ऊपर मकान किराए पर लेकर रहते थे। उनकी पत्नी शशि देवी पांच दिन पूर्व अपनी पांच वर्षीय पुत्री चिक्की के साथ मायके गाजियाबाद गई हुई थीं। घर पर डा. अमरीश कुमार अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार की दोपहर बिजनौर से डा. रजनीश की मां सत्या देवी ने अपने पुत्र डा. अमरीश को फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने फोन रिसीव न होने की बात डा रजनीश को बताई। डा. रजनीश ने अपने सहयोगी साजिद खां और गुरप्रीत सिंह को अमरीश के कमरे पर पहुंचकर फोन पर बात कराने की बात कही।


दोनों युवकों ने मकान को बाहर से बंद देख मामले की जानकारी सीएचसी के चिकित्सक डा. मणिक अग्रवाल को दी। डा. मणिक आदि की मौजूदगी में लोग मेन गेट की सटकनी तोड़कर अंदर कमरे में गए तो देखा कि सारे कमरे खुले हुए थे और डा. अमरीश निर्वस्त्र हाल में बाथरूम में गिरे पड़े थे।


मौके पर पहुंचीं एसपी साधना गोस्वामी व सीएमओ डा शंकर लाल सारस्वत, डिप्टी सीएमओ डा अनवर सादात ने भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। पुलिस ने साजिद खां की ओर से सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डाक्टर सुबह के दौरान बाथरुम में नहाने गए होंगे। इस दौरान अचानक दौरा पड़ने के कारण गिर गए होंगे और मृत्यु हो गई होगी। असलियत के बारे में तहकीकात की जा रही है। सीएसची के एमओआईसी डा. हरिशंकर प्रसाद, एसडीएम गुलशन कुमार, सीओ राधेश्याम, कोतवाली प्रभारी जगदीश कुमार अरोरा भी पुलिस बल के पास पहुंच गए।



पुलिस ने अधिकारियों की मौजूदगी में घटना की बारीकी से जांच की, मगर मृत्यु का कारण साफ नहीं हो सका। सूचना पर डा. रजनीश भी परिवार समेत मौके पर पहुंच गए। डा. रजनीश ने अपने भाई की मौत को सामान्य होने से इंकार किया है। उन्होंने पैनल से पोस्टमार्टम कराकर हकीकत खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed