{"_id":"56e30e044f1c1bf71e8b4568","slug":"deadbody-found-in-bhote","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे शव मिलने से सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक टैंपो क्लीनर का शव भोट थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे एक गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। एएसपी मोहम्म्द तारिक ने शव का निरीक्षण कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। शुक्रवार की सुबह ग्राम पत्थरखेड़ा के लोगों ने भोट पुलिस को सूचना दी कि नैनीताल हाईवे स्थित पत्थरखेड़ा अड्डे के पास गड्ढे में एक युवक की लाश पड़ी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। इस बीच ग्राम मिलक सनैया निवासी रईस दूला मौके पर पहुंच गया। उसने मृतक की शिनाख्त अपने साले नन्हे पुत्र दूलाजान निवासी ग्राम बहांपुर थाना बिलासपुर के रूप में की। कुछ देर के बाद मृतक के परिजन भी विलाप करते हुए पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार नन्हे नशे का आदी था।
इससे पहले वह रिक्शा चलाता था और बाद में नैनीताल हाईवे पर चलने वाले टैंपो पर क्लीनरी का काम शुरू कर दिया था। परिजनों के मुताबिक, नौ मार्च की सुबह वह टैंपो पर गया और इसके बाद अपनी इकलौती बहन की ससुराल थाना भोट के ग्राम मिलक सनैया चला गया था। गुरुवार शाम को बहन के घर से वापस आते वक्त नशे में गड्ढे में गिर गया होगा और मृत्यु हो गई होगी। पुलिस का कहना है कि मृत्यु का कारण पीएम रिपोर्ट आने पर मालूम हो सकेगा।