फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   clash in mohararam juloos

पेड़ काटने पर ताजियों के जुलूस पर पथराव

Sat, 24 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोट
ब्यूरो/अमर उजाला भोट Updated Sat, 24 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
clash in mohararam juloos
जुलूस में बाधा बनने पर भोट क्षेत्र में ताजियेदारों ने रास्ते में एक पेड़ काट दिया। इसके विरोध में ग्रामीणों ने वापसी में जुलूस पर पथराव कर दिया। पथराव में 12 से अधिक ताजियेदार घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं, रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन



वहीं, केमरी में विरोध स्वरूप कुछ लोगों ने ताजिये जमीन पर रख दिए। मनौना गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने लोगों की मदद से मामला निपटाया। गंज थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर के ताजिये जुलूस के रूप में भोट थाना क्षेत्र के गांव मिलक बादुल्ला होते हुए नवादा के कर्बला पहुंचते हैं।
विज्ञापन



शनिवार दोपहर केसरपुर के ताजिये मिलक बादुल्ला होते हुए नवादा गांव जा रहे थे। ताजियेदारों ने गांव के बाहर रास्ते किनारे खड़े पॉप्लर के एक पेड़ को जबरन काट दिया। आरोप है कि विरोध करने पर ताजियेदारों ने ग्रामीणों को धमकाकर भगा दिया था। शाम करीब पांच बजे केसरपुर के लोग कर्बला से वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलक बादुल्ला गांव में लोगों ने छतों से जुलूस के पर पथराव कर दिया। इसके कारण भगदड़ मच गई। दोनों तरफ से पथराव हुआ। पथराव में ग्राम केसरपुर निवासी पुत्तन, अनस, इस्लाम, जहीर समेत 12 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के सामने भी पथराव हुआ।


पुलिस ने लाठियां फटकार कर स्थिति पर काबू पाया। एएसपी, सीओ केमरी, भोट और गंज के थाना प्रभारी भी पुलिस बल के गांव पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जुलूस को केसरपुर भेज दिया। खबर लिखने तक गांव में पुलिस अधिकारी डेरा जमाए हुए थे। रिपोर्ट किसी ने भी दर्ज नहीं कराई थी।



उधर, केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान में बिढ़पुरा के लोगों ने शाम चार बजे यह कहकर ताजिये जमीन पर रख दिए कि उनके आने से पहले ही जुलूस कर्बला कैसे चला गया। कर्बला कमेटी और पुलिस ने समझा बुझाकर जुलूस को कर्बला पहुंचाया। उधर, मनौना गांव में पदपुरी के ताजियेदारों ने रामपाल के खेत में पॉप्लर का पेड़ जुलूस के दौरान काट दिया।


विरोध करने पर ताजिये जमीन पर रख दिए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ताजियेदारों को मनाकर ताजिये रात आठ बजे पदपुरी गांव पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed