फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   chain snaching in rampur

दशहरा मेले से आ रहीं दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग

Fri, 23 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
chain snaching in rampur
दशहरा मेला देखने गई दो महिलाएं चेन स्नेचर्स का शिकार हो गईं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मेले से लौट रही दो महिलाओं से बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। महिलाओं की ओर से शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं। हालांकि पुलिस ने दोनों घटनाओं से इंकार किया है।
विज्ञापन



गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासिनी कुसम गुरुवार शाम को कोसी रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले में परिवार के साथ घूमने आई थीं। आरोप है कि बाजार में खरीदारी करते समय अचानक बदमाश उसके गले से चेन छीन कर ले गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण बदमाश भीड़ में गुम हो गया।
विज्ञापन



वहीं, मिलक चिकना निवासिनी कविता अपनी परिचित महिलाओं के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आदर्श रामलीला मैदान में लगे मेले में घूमने आई थीं। घर वापस जाते समय भीड़ के बीच किसी ने उसके गले पर हाथ मारकर उसकी चेन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेन छीनने का एहसास होने के बाद लोगों को मामले की जानकारी दी। काफी भीड़ लग गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। दोनों वारदातों से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed