{"_id":"8ebe92eb92f1a16d37c23f88dc6c0192","slug":"chain-snaching-in-rampur-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा मेले से आ रहीं दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशहरा मेले से आ रहीं दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशहरा मेला देखने गई दो महिलाएं चेन स्नेचर्स का शिकार हो गईं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मेले से लौट रही दो महिलाओं से बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। महिलाओं की ओर से शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं। हालांकि पुलिस ने दोनों घटनाओं से इंकार किया है।
गंज थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव निवासिनी कुसम गुरुवार शाम को कोसी रामलीला मैदान में लगे दशहरा मेले में परिवार के साथ घूमने आई थीं। आरोप है कि बाजार में खरीदारी करते समय अचानक बदमाश उसके गले से चेन छीन कर ले गया। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। मेले में भीड़ अधिक होने के कारण बदमाश भीड़ में गुम हो गया।
वहीं, मिलक चिकना निवासिनी कविता अपनी परिचित महिलाओं के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित आदर्श रामलीला मैदान में लगे मेले में घूमने आई थीं। घर वापस जाते समय भीड़ के बीच किसी ने उसके गले पर हाथ मारकर उसकी चेन छीन ली।
विज्ञापन
चेन छीनने का एहसास होने के बाद लोगों को मामले की जानकारी दी। काफी भीड़ लग गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और बदमाश भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो चुका था। दोनों वारदातों से पुलिस इंकार कर रही है।