फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cement and tracter looted in saidnagar

सरिया और सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूटी

Sat, 07 Nov 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
cement and tracter looted in saidnagar
सैदनगर के गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर की मंडैया गांव में दस बदमाशों ने किसान की सरिया और सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने किसान को बाग में बांध दिया और ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसान किसी तरह घर पहुंचा, जिसके बाद खलबली मच गई।
विज्ञापन



मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। काशीपुर की मंडैय गांव निवासी नन्हू अपना मकान बनवा रहा है। उसने हाल ही में नई ट्रैक्टर ट्राली खरीदी थी। मकान बनाने के लिए गुरुवार को सीमेंट और सरिया लेकर गांव पहुंचा था। घर के बाहर उसने ट्रैक्टर-ट्राली को खड़ा किया और उसी में सो भी गया।
विज्ञापन



रात के वक्त दस बदमाशों ने उसे उठा लिया और ट्रैक्टर की चाबी छीन ली। इसके बाद बदमाश किसान को हथियारों के बल पर बाग में ले गए, जहां उसके हाथ-पैर बांध दिया। यहां पर दो बदमाश हथियार समेत नन्हू पर नजर रखे रहे। इस बीच शेष बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बदमाशों के जाने के बाद नन्हू ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और उसे बंधनमुक्त कराया। उसने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना के बाद परिवार के लोगों के साथ मिलकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी।



सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। किसान के मुताबिक ट्रैक्टर ट्राली में सीमेंट और सरिया भरा हुआ था, जिसकी कीमत 80 हजार रुपये है। बदमाश आठ लाख की ट्रैक्टर ट्राली भी लूटकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed