{"_id":"930b664faff8b84f42e139ae71446934","slug":"case-ragister-on-abdul-salam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में सलाम पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में सलाम पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 09 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सलाम ने इस मुकदमे को राजनीति से प्रेरित बताया है। कहा कि जिला पंचायत में कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है।
अब्दुल सलाम के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सीपी राघव की तहरीर पर दर्ज किया है। तहरीर में राघव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। मुकदमे में सिर्फ अब्दुल सलाम को नामजद किया गया है, अन्य अज्ञात हैं।
सिविल लाइन इंस्पेक्टर फहीम खां का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे लाल सिंह पर पुलिस ने चुनाव आयोग को झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी, लेकिन वो पुलिस के हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के करीबी लाल सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोकी थी। सात जनवरी को चुनाव के दौरान लाल सिंह ने आयोग को फैक्स भेजकर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि उनको वोट डालने से रोका गया और धमकी दी गई। लाल सिंह की शिकायत की जांच पुलिस ने की।
पुलिस के अनुसार लाल सिंह के आरोप गलत पाए गए। सपाइयों की मांग पर सिविल लाइंस कोतवाली के इंस्पेक्टर फहीम खां ने लाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में शाहबाद थाने के इंस्पेक्टर रामपाल सिंह और स्वाट टीम प्रभारी एसआई गीतेश कपिल गवाह बनाए गए हैं।
एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि लाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। सपाइयों की ओर से जिला पंचायत की संपत्ति के खुर्दबुर्द होने की आशंका जताने के बाद एसपी के आदेश पर जिला पंचायत में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सपाइयों ने शनिवार को कार्यवाहक डीएम और एसपी से मुलाकात की थी। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद एसपी साधना गोस्वामी ने यहां पर सिविल लाइंस थाने की पुलिस तैनात कर दी। जिला पंचायत के तीनों गेटों पर फोर्स लगाई गई है।