फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   case on milak block pramukh

मिलक ब्लाक प्रमुख समेत सात पर मुकदमा

Sat, 16 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक Updated Sat, 16 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
case on milak block pramukh
बीडीसी सदस्य के अपहरण के आरोप में मिलक की ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार और उनके बेटे समेत सात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में ब्लाक प्रमुख समर्थकों के साथ कोतवाली में धरने पर बैठ गईं। वो पुलिस से खुद को गिरफ्तार करने की मांग करने लगीं।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बाद में अर्चना गंगवार ने पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार पर अपने अपहरण की कोशिश का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। ब्लाक प्रमुख का चुनाव नजदीक आते ही जोड़तोड़ और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन



शनिवार को मिलक कोतवाली क्षेत्र के नवदिया गांव निवासी बिसई राम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पुत्र ताराचंद जो बीडीसी का सदस्य हैं का अपहरण ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने अपने बेटे शुभांक और समर्थकों के साथ कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिसई राम ने आरोप लगाया कि 12 जनवरी को ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार बेटे और सात सशस्त्र लोग सफेद रंग की सफारी से शाम सात बजे आए। घर में घुसकर उनके बेटे का अपहरण करके ले गए। आरोप है कि अर्चना गंगवार बीडीसी सदस्य के रूप में चुनाव जीतने का ताराचंद का प्रमाणपत्र भी अपने साथ ले गई हैं।


विरोध करने पर आरोपी लोगों ने धमकाया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर मिलक कोतवाली की पुलिस ने अर्चना गंगवार, उनके बेटे शुभांक और पांच समर्थकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद अर्चना गंगवार कोतवाली पहुंच गईं। पुलिस ने उनको समझा बुझाकर भेज दिया।


बाद में वो फिर समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गईं और धरने पर बैठ गईं। ब्लाक प्रमुख की कोतवाल राघव राम मिश्रा से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर सीओ मिलक दिनेश कुमार शुक्ला भी पहुंच गए। उन्होंने धरना देने वालों को अल्टीमेटम दिया। ब्लाक प्रमुख का कहना था कि वो न्याय मांगने के लिए धरने पर बैठी हैं।


आरोप गलत है तो मुकदमा निरस्त किया जाए। नहीं तो उनको गिरफ्तार किया जाए। सीओ ने उनको समझा बुझाकर शांत कराया। मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार ने पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार और उनके समर्थकों पर अपने अपहरण की कोशिश करने की तहरीर दी।


उन्होंने आरोप लगाया है कि शनिवार को गहलुइया से मिलक आ रही थीं। रास्ते में रठौंडा शिव मंदिर के मोड़ के पास पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार और उनके समर्थकों ने उनको घेर लिया और अपहरण की कोशिश की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।


कोतवाल राघव राम मिश्रा का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है। उधर, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। वो शनिवार को विधायक विजय सिंह और सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के साथ रामपुर में थे।



प्रमोद का कहना है कि ब्लाक प्रमुख पर बीडीसी सदस्य के अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हो गया है। इसलिए गलत इल्जाम लगा रही हैं। सीओ मिलक दिनेश कमार शुक्ला का कहना है कि तहरीर पर ब्लाक प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्लाक प्रमुख ने जो तहरीर दी है उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed