फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ashfan murder case

कब्र से निकाला जाएगा अफशां का शव

Thu, 04 Feb 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह मोहल्ला घेर तोगां की अफशां का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए हैं। पंचनामा करने के लिए उपजिला मजिस्ट्रेट को नामित किया गया है। अफशां का शव संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला था। उस समय परिजनों ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया था।
विज्ञापन



हालांकि हालात के मद्देनजर अमर उजाला ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी। अब मृतका की मां ने अफशां की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पांच फरवरी को शव कब्र से निकाला जाएगा। गंज थाना क्षेत्र के घेर तोगां निवासी रजिया की बेटी अफशां (15) की 17 जनवरी को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
विज्ञापन



अफशां की मौत के वक्त घर पर कोई नहीं था। उसकी मां बरेली गई थी और बहन अपने दफ्तर गई थी। शाम को उसकी बहन घर लौटी तो उसे मृत हालत में देखा। उसके गले में दुपट्टा बंधा था, जिसका एक सिरा दरवाजे में लगी कील में फंसा था। मौके के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे थे, लेकिन परिजनों ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना पोस्टमार्टम कराए शव दफना दिया था। घटना के तीन दिन बाद अब पंखेवालान में रहने वाली मृतका की मां ने गंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पुत्री की हत्या की आशंका जताई। मृतका का शव कब्र से निकलवाकर रिपोर्ट दर्ज कराने का अनुरोध किया। ये मामला जिला मजिस्ट्रेट के पास पहुंचा।


जिला मजिस्ट्रेट ने एसपी की आख्या तीन फरवरी और ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी की संस्तुति एक फरवरी के आधार पर मृतका अफशां के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने पंचनामा के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को नामित किया है।



कार्रवाई के समय सीओ नगर पुलिस बल सहित मौजूद रहेंगे। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम होगा। गंज कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पांच फरवरी को शव कब्र से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed