{"_id":"5b6605874f1c1b54208b6fd2","slug":"after-halala-rape-with-sister-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब साली से रेप के आरोप में घिरा हलाला के बाद बलात्कार का आरोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब साली से रेप के आरोप में घिरा हलाला के बाद बलात्कार का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर। तलाकशुदा पत्नी से हलाला के बाद रेप करने के आरोपी पर अब उसकी साली ने रेप का आरोप लगाया है। पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रेप का यह मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। एक गांव की एक महिला को उसके पति ने कुछ माह पहले तलाक दे दिया था। तलाक के बाद हुई पंचायत हुई थी, जिसमें उसने समझौता हुआ और फिर महिला इद्दत पर चली गई। इद्दत की मियाद पूरी होने के बाद उसने हलाला भी किया था। हलाला के बाद महिला ने पति समेत तीन पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस बीच अब इस महिला की बड़ी बहन ने भी तलाकशुदा बहन के पति पर बलात्कार का आरोप लगाया है। बलात्कार पीड़िता महिला का कहना है कि उसका पति दिल्ली में काम करता है और दो बच्चे काशीपुर में पढ़ते हैं। वह दो बच्चों के साथ ही गांव में रहती है। उसका आरोप है कि उसके बहनोई ने उसके साथ अकेला पाकर बलात्कार किया। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक मौके से फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन