फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   accident

ट्रैक्टर-बस में टक्कर, युवक की मौत

Wed, 04 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 04 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
accident
रामपुर में मंगलवार को हाईवे पर हादसे के बाद जमा भीड़।

विज्ञापन
 दिल्ली-बरेली मार्ग में मंगलवार को नरूला ढाबे के पास रोडवेज बस एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। बस के पिछले हिस्से में बैठे युवक का खिड़की से बाहर निकला हाथ ट्रैक्टर-ट्राली में टकराकर टूट गया और बस की सीट पर उसकी मौत हो गई।

ट्राली और बस के टकराने से पिछले हिस्से की कुछ सवारियों को चोटें भी आईं। ट्रैक्टर चालक फरार हो गया, जबकि चालक, परिचालक सहित बस को पुलिस थाने ले गई। मृत युवक मुरादाबाद शहर के कटघर थाना क्षेत्र में गोविंद नगर का निवासी था।
विज्ञापन


मुरादाबाद से नैनीताल के लिए जा रही पीतल नगरी डिपो की बस मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से टकराई। बस में मुरादाबाद के गोविंद नगर कटघर निवासी सतीश कुुमार पीछे की साइड में खिड़की के किनारे बैठे थे। वह मुरादाबाद में साईं इंटीरियर नामक कंपनी में कर्मचारी थे। इसी कंपनी की एक अन्य फर्म रूद्रपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुद्रपुर फर्म में एल्युमिनियम का कुछ काम होना था, जिसके लिए वह पाकबड़ा निवासी कदीर हुसैन व उसके दो बेटों को साथ लेकर रुद्रपुर जा रहे थे। बताते हैं कि उन्होंने अपना एक हाथ खिड़की के बाहर निकाल रखा था। 


नेशनल हाईवे पर नरुला ढाबे के पास सामने आ रही ट्रैक्टर-ट्राली के बगल में आते ही बस उससे टकरा गई। खिड़की से बाहर निकला सतीश का हाथ ट्राली में टकराकर टूट गया और सीट पर उसने तत्काल दम तोड़ दिया। हादसे में पाकबड़ा निवासी कदीर हुसैन, इमरान, जुबैर व आगरा निवासी  आजम भी  घायल हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed