{"_id":"5c9e6627bdec2213fa1fb24e","slug":"71553884711-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा पोर्टल पर अपलोड करें रैलियों की अनुमति के आवेदन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुविधा पोर्टल पर अपलोड करें रैलियों की अनुमति के आवेदन
रामपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के अंतर्गत जनपद में राजनीतिक दलों द्वारा सभा स्थल, लाउडस्पीकर, रैलियां आदि के लिए अनुमति हेतु आवेदन किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही अनुमति को सुविधा पोर्टल पर भी अपलोड किया जाना आवश्यक है। सभी अनुमति आदेशों को सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन व ऑफ लाइन अपलोड किए जाने हेतु सहायक रिटर्निंग आफीसर को पोर्टल के आईडी और पासवर्ड एनआईसी के माध्यम से पूर्व में ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नोडल अधिकारी निर्वाचन परमीशन और नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने समस्त सहायक रिटर्निंग आफीसर व उप जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों के प्राप्त आवेदन पत्रों पर निर्गत की जाने वाली अनुमति प्रतिदिन सुविधा पोर्टल पर अपलोड कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त सुविधा पोर्टल का प्रत्येक दिवस में अनुश्रवण भी कर लें। यदि कोई आनलाइन आवेदन प्राप्त होता है तो उसे अनिवार्य रूप से 24 घंटे के भीतर आवेदन पत्रों का निस्तारण भी कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु नियुक्त, सम्बद्ध किए गए सहायकों के नाम और मोबाइल नंबर तथा प्रतिदिन निर्गत आदेशों की प्रति नोडल अधिकारी निर्वाचन परमीशन व नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।