फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   यूनिवर्सिटी के नाम पर 29.50 लाख की ठगी करने में दो गिरफ्तार

यूनिवर्सिटी के नाम पर 29.50 लाख की ठगी करने में दो गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के नाम पर 29.50 लाख की ठगी करने में दो गिरफ्तार
रामपुर। यूनिवर्सिटी के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 29.50 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह और ठगी की घटना में कार का इस्तेमाल करने वाले सुखविंदर सिंह है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

हरिद्वार के बहादराबाद निवासी नंद किशोर शर्मा ने मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनसे यूनिवर्सिटी के लिए जमीन खरीदने के नाम पर 29.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने इस मामले में थापर ग्रुप के मालिक समीर थापर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अजीमनगर थाना क्षेत्र के हकीमगंज निवासी अर्जुन सिंह और काशीपुर के रानी रजपुरा निवासी सुखविंदर सिंह को गांधी समाधि के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार, एक पिस्टल, 2.53 लाख रुपये, एक लैपटॉप और दो मोबाइल बरामद किया है। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि 29.50 लाख रुपये की ठगी में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों का नाम मुकदमे की तफ्तीश में प्रकाश में आया था। उन्होंने बताया कि अर्जुन सिंह ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने नंद किशोर शर्मा से 29.50 लाख रुपये की ठगी है। उसके हिस्से में जो राशि आई थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास तलाश जा रहा है साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed