{"_id":"5c13fe99bdec22570c3f7000","slug":"61544814233-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के नाम पर उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली विभाग के नाम पर उपभोक्ताओं से हो रही अवैध वसूली
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। बिजली कर्मी बनकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का सिलसिला चल रहा है। विभाग के समक्ष ऐसी तमाम शिकायतें आ रही हैं। इस पर अब अधीक्षण अभियंता ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कहीं भी ऐसा कोई मामला सामने आए तो उसके खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
जिले में हर माह करोड़ों रुपये की बिजली चोरी हो रही है, जिसके बाद विभाग की ओर से इसे रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन कुछ लोग इसी का लाभ उठाकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करने में जुट गए हैं। इसको लेकर विभाग के समक्ष तमाम शिकायतें आ रही हैं। जिस पर दो दिन पहले ही उपखंड अधिकारी प्रथम के कार्यालय में कर्मचारियों ने ऐसे ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया था। हालांकि कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। ऐसा सिर्फ इसी क्षेत्र में नहीं हुआ बल्कि शहर के कई इलाकों से इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं। यहां तक कि विभाग के संविदा कर्मचारियों के ठेकेदारों ने भी बिजली अधिकारियों के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इसके बाद अब अधीक्षण अभियंता विजय पाल सिंह ऐसे मामलों को लेकर सख्ती करने जा रहे हैं। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि कहीं विभाग का कर्मचारी बताकर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली का मामला सामने आए तो तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। साथ ही उन्होंने विभाग के ही संविदा कर्मियों पर विशेष नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन