फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जिंदगी भर की कमाई पल भर में राख

जिंदगी भर की कमाई पल भर में राख

Tue, 24 Oct 2017 03:30 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

निरमंड खंड की ग्राम पंचायत भालसी के खनोटा कुटवा गांव में रविवार देर रात को अचानक आग लग गई, जिससे 11 कमरों का दो मंजिला जलकर राख हो गया। यह रिहायशी मकान मेहर चंद व लुदर चंद दो भाइयों का था। घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। दोनों भाइयों की जिंदगी भर की कमाई पल भर में राख हो गई। आग लगने के बाद सुबह प्रभावित राख में बचे सामान को ढूंढते रहे। लेकिन उनको कुछ हाथ नहीं लगा। जले घर को देखकर उनकी आंखें बार-बार नम होती रही।

दोबारा से घर कैसे बनाएंगे, प्रभावितों को यह चिंता सताई जा रही थी। गनीमत रहा कि आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भयानक थी कि जल भर में सब कुछ राख हो गया। आग में कपड़े, गहने, खान-पान का समान जल कर राख हो गया है। प्रशासन की ओर से निरमंड की तहसीलदार नीरजा शर्मा ने मौके का दौरा किया। उन्होंने नुकसान का करीब 25 लाख अनुमान लगाया। प्रभावित परिवारों को तिरपाल, कंबल, एक महीने का राशन, दस-दस हजार की फौरी राहत दी। तहसीलदार ने कहा कि अग्निकांड से हुए नुकसान की रिपोर्ट उपायुक्त कुल्लू को भेजी जाएगी। प्रशासन अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की पूरी सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed