{"_id":"59b2e8544f1c1bb0488b4fb2","slug":"61504897108-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में जजी कर्मी को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के विवाद में जजी कर्मी को गोली मारी
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपयों के विवाद में न्यायालय कर्मी को गोली मारी
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रुपयों के विवाद के चलते गुरुवार को रास्ते में रोक कर न्यायालय के एक कर्मचारी को घेरकर तीन लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिला संभल के थाना असमोली के गांव हाजीपुर निवासी अनवार हुसैन रामपुर कोर्ट में तैनात है। अनवार का कहना है कि वह काफी समय से अपने साढू़ मोहम्मद यामीन के यहां अजीतपुर में रहते हैं। उनका कुछ लोगों से 13 लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा है। गुरुवार को वह किसी काम से मिलक गए थे। मिलक से रात को वापस आते समय हड्डी मिल के अचानक तीन लोगों ने उनको रोक लिया। उसके बाद उनसे गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर पीछे से गोली मार दी। गोली की आवाज सुुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी लोग मौका पाकर वहां से भाग गए। बाद में परिवार के लोगों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी। इस आधार पर पुलिस जांच कर रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ब्रज किशोर मिश्रा ने बताया कि गोली लगने की जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराई जा रही है जो सही होगा उस पर कार्रवाई होगी।