{"_id":"5bd5ff28bdec2269b846355d","slug":"51540751144-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता कों घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता कों घर से निकाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला थाने में पति सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का विवाह कुछ समय पहले यही के रहने वाले युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। एक दिन ननदोई ने अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बाद में वह मौका पाकर वहां से मायके आ गई। जहां उसने पूरी घटना बताई। विवाहिता ने महिला थाने में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।