{"_id":"5b43acae4f1c1b0b278b578c","slug":"51531161774-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई को डांटा तो गजरौला के दो बच्चों ने छोड़ा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई को डांटा तो गजरौला के दो बच्चों ने छोड़ा घर
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। माता पिता ने स्कूल जाने के लिए डांटा तो बच्चे घर से ही भाग गए। माता पिता से नाराज बच्चे गजरौला से चलकर रामपुर पहुंच गए। जहां वह राजकीय रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़ गए। बाद में जीआरपी ने गजरौला पुलिस से संपर्क कर परिजनों को बुलाया और फिर दोनों बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।
घर से भागे बच्चों का यह मामला अमरोहा के गजरौला से जुड़ा हुआ है। गजरौला में स्कूल में पढ़ने वाले 10 वर्षीय दो बच्चों ने घर पर डांट पड़ने से नाराज होकर घर छोड़ दिया। वह ट्रेन में सवार होकर सोमवार की सुबह रामपुर आ गए। रामपुर स्टेशन पर यह दोनों बच्चे ट्रेन की पटरियों के पास खेल रहे थे। इन बच्चों पर रेल कर्मियों की नजर पड़ी तो मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने के बाद स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी इन दोनों बच्चों को थाने ले गई। जहां बच्चों से उनके परिवार के बारे में जानकारी ली गई। जिसके बाद जीआरपी ने गजरौला पुलिस से संपर्क साधा और इन बच्चों के परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद दोनों बच्चों के परिजन सोमवार को ही दोनों बच्चों के पिता रामपुर पहुंच गए। जीआरपी थानाध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि इस इन दोनों बच्चों को इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया कि दोनों दोस्त हैं और दोनों को परिवार वालों ने स्कूल जाने के लिए डांट दिया था। जिसके बाद इन दोनों ने घर छोड़ दिया।
एक सप्ताह में पांच बच्चे छोड़ चुके हैं घर
रामपुर। माता पिता की डांटा से घर से भागने की घटनाएं बढ़ रही हैं। पिछले एक सप्ताह के भीतर बच्चों के घर छोड़ने का यह दूसरा मामला है। बच्चे अब माता पिता की डांट बर्दाश्त नहीं कर रहे हैं। पिछले दिनों बरेली के तीन बच्चे घर छोड़कर रामपुर आ गए थे। अब गजरौला के दो बच्चे घर छोड़कर रामपुर आ गए।