फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आजम की जीभ काटने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज

आजम की जीभ काटने की धमकी देने में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
आजम की जीभ काटने की धमकी देने में  रिपोर्ट दर्ज
आजम की जीभ काटने की धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

रामपुर। सेना पर दिए गए बयान पर पूर्व मंत्री आजम खां की जीभ काटकर लाने वाले को पचास लाख का इनाम देने की घोषणा करने वाले फंस गए हैं। पुलिस ने मेरठ के उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी और शाहजहांपुर के विहिप नेता के खिलाफ दो वर्गों के बीच नफरत फैलाने की व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर आने के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सेना पर पूर्व मंत्री की टिप्पणी का मामला गर्म चल रहा है। इस मामले में जहां पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है, वहीं दूसरी ओर उनके ऊपर टिप्पणी करने वाले संगठनों के नेता भी इसी तरह के आरोप से घिर गए हैं। आजम का बयान सामने आने के बाद शाहजहांपुर व मेरठ में नेताओं ने आजम खां की जीभ काटकर लाने वाले को पचास लाख का इनाम देने की घोषणा की थी, जिसके बाद सपाइयों में भी उबाल आ गया। जीभ काटने की घोषणा करने वाले संगठनों के नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन पहले गंज थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया था जिसके बाद सपाइयों ने हंगामा किया था। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में अब आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू की ओर से मेरठ निवासी नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी और शाहजहांपुर के विहिप नेता राजेश कुमार अवस्थी के खिलाफ धारा 153 ए और 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि इन लोगों ने आजम खां के खिलाफ बयान देकर दो वर्गों में नफरत फैलाई है साथ ही आजम खां को जान से मारने की धमकी दी है। गंज इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed