फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कटघर में बदमाशों ने चालक सहित पांच को लूटा

कटघर में बदमाशों ने चालक सहित पांच को लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
कटघर में बदमाशों ने चालक सहित पांच को लूटा

विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद के कटघर में डियर पार्क सामने शुक्रवार तड़के बदमाशों ने डीसीएम को रोक लिया। उसके बाद बदमाश चालक और उसमे सवार यात्रियों को एक जंगल में ले गए।उसके बाद वहां पर सभी के साथ मारपीट करके उनके पास एक करीब एक लाख माल लूट कर ले गए।बाद में उसमे सवार यात्रियों ने लूटपाट कराने का आरोप लगाते हुए रामपुर आने के बाद चालक के कार में रखा अन्य सामान लेकर फरार हो गए। उसने काफी पुलिस से सहायता मांगीलेकिन घटना मुरादाबाद की होने के कारण चलता कर दिया।

गाजियाबाद के लोनी निवासी महेंद्र डीसीएम का चालक है।वह उसमें सवारियों को छोड़ने का काम करता है।रोजाना की तरह वह गुरुवार रात को कुछ यात्रियों को रामपुर के लिए बैठाकर लाया था। मुरादाबाद के पास बने डीयर पार्क के सामने शुक्रवार तड़के बदमाशों ने कार को रोक लिया। उसके बाद उसमे सवार चालक हेल्पर और तीन सवारियों को वह लोग उतारकर जंगल में ले गए। जहां सभी के साथ लूटपाट की। चालक के विरोध करने पर उसको बुरी तरह से पीट दिया।उसके बाद बदमाश करीब एक लाख माल समेटकर ले गए।बाद में सभी चालक सवारी लेकर रामपुर रेलवे स्टेशन के पास आकर रुक गया। उसके बाद उसमे सवार यात्रियों ने चालक पर बदमाशों के साथ मिलकर लूटपाट करवाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ हंगामा कर दिया। बाद में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। किसी तरह से मामले को शांत कराने में लगे रहे लेकिन यात्री उसकी कार में रखा किसी अन्य लोगों के सामान को लेकर वहां से चलता हो गए। बाद में लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। वह भी वहां पर आ गई। उसके बाद वह लोगों को थाने जाने को कहकर चला गया लेकिन सिविल लाइंस पुलिस इस तरह की घटना होने की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed