{"_id":"5c27cfeabdec2256ab4fcafa","slug":"41546113002-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने बाद तलाश शुरु कर दी है। गंज थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती का आरोप है कि उसका पास के ही मोहल्ले के रहने वाले युवक का उसके घर पर आना जाना था।जहां आरोपी युवक ने युवती को अकेला पाकर उससे शादी का वायदा करने के बाद उसको अपने जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।बाद में युवती के शादी करने की बात कहने पर उससे टाल मटोल करने लगा। काफी परेशान हो जाने के बाद जब पीड़िता ने शादी की कही,तो उसने मना करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। बाद में युवती ने घर वालों को सारा मामला बताया। बाद में परिवार के लोग उसको थाने ले गए जहां सारी आप बीती सुुनाई। लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने इस मामले की शिकायत अधिकारियों से की जहां अधिकारियों के आदेश पर गंज पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।