फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   हलद्वानी और रामपुर के बीच हुई कपड़ा विक्रेता की हत्या !

हलद्वानी और रामपुर के बीच हुई कपड़ा विक्रेता की हत्या !

Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
हलद्वानी और रामपुर के बीच हुई कपड़ा विक्रेता की हत्या !
हल्द्वानी और रामपुर के बीच हुई कपड़ा विक्रेता की हत्या
विज्ञापन

रामपुर। अमरोहा के कपड़ा विक्रेता सादिक की हत्या हल्द्वानी और रामपुर के बीच हुई, क्योंकि उसका फोन रात के वक्त ही बंद हो गया था। पुलिस की जांच फिलहाल सादिक की कॉल डिटेल पर टिक गई है। पुलिस अब उसके फोन की कॉल डिटेल को खंगालने में जुटी है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के नैनीताल बाईपास पर स्थित अहमदनगर पहाड़ी गांव के पास अमरोहा के पीरजादा मुहल्ला निवासी सादिक की हत्या कर लाश फेंक दी गई थी। शुरू में हालांकि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी,लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त हो गई थी। सादिक साप्ताहिक बाजारों में कपड़े की दुकान लगाता था। परिवार के लोगों का कहना है कि शनिवार को वह हल्द्वानी गया था। हल्द्वानी से उसे वापस अमरोहा जाना था,लेकिन शनिवार की रात में ही उसका फोन बंद हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। परिवार के कहे अनुसार पुलिस की जांच फिलहाल तो पुलिस की काल डिटेल पर टिक गई है। पुलिस ने काल डिटेल को खंगालना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी और रामपुर के बीच फोन का बंद होने से यह आशंका गहरा गई है कि हत्या रामपुर और हल्द्वानी के बीच हुई है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या रुपयों के लेनदेन को लेकर भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ नरेंद्र त्यागी का कहना है कि पुलिस बारीकी से मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed