{"_id":"5af348f84f1c1bed778b7838","slug":"41525893368-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत डाक्टर के इंजेक्शन से युवती की मौत, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपंजीकृत डाक्टर के इंजेक्शन से युवती की मौत, रिपोर्ट
Updated Thu, 10 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत
पटवाई (रामपुर)।
क्षेत्र में अपंजीकृत डाक्टर के इंजेक्शन से एक युवती की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपंजीकृत डाक्टर के इंजेक्शन से हुई मौत का यह मामला थाना क्षेत्र के गांव घोसीपुरा गांव का है। गांव निवासी नन्हू लाल की बेटी सावित्री का इलाज गांव के ही एक अंपजीकृत डाक्टर से चल रहा था। आरोप है कि बीते दिनों अंपीजकृत डाक्टर ने सावित्री के एक ड्रिप भी लगाई थी और एक दो दिन पहले युवती को इंजेक्शन लगा दिया। जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई। मंगलवार देर रात को युवती ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर पटवाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।