फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सियालदाह एक्सप्रेस में लुटेरी महिला के मैसेज से हड़कंप

सियालदाह एक्सप्रेस में लुटेरी महिला के मैसेज से हड़कंप

Sun, 16 Jul 2017 01:18 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
सियालदाह एक्सप्रेस में लुटेरी महिला के मैसेज से हड़कंप
सियालदह एक्सप्रेस में लुटेरी महिला के मैसेज से हड़कंप
विज्ञापन

रामपुर। सियालदह एक्सप्रेस में लुटेरी महिला के मैसेज ने हड़कंप मचा दिया। मुरादाबाद से मैसेज में एक महिला द्वारा सैनिकों से लूट का प्रयास किए जाने का मैसेज दिया गया। जिस पर ट्रेन को मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही रामपुर में अटेंड किया गया। एक संदिग्ध महिला से जीआरपी ने पूछताछ भी की। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया।

शनिवार दोपहर सियालदाह एक्सप्रेस में लुटेरी महिला के मैसेज ने जीआरपी में हड़कंप मचा दिया। मुरादाबाद से रामपुर जीआरपी में फोन पर मैसेज दिया गया। जिसमें कहा गया कि सियालदाह एक्सप्रेस में फौजियों के कोच में एक महिला संदिग्ध हरकते कर रही हैं। मैसेज में महिला द्वारा फौजियों के सामान की चोरी-लूट की कोशिश किए जाने की भी बात कही गई। जिस पर जीआरपी अलर्ट हो गई। हालांकि ट्रेन बरेली की ओर से आ रही थी और मैसेज मुरादाबाद से आया। जबकि ट्रेन मुरादाबाद पहुंची भी नहीं थी। लेकिन, मैसेज को गंभीरता से लेते हुए रामपुर जीआरपी ने ट्रेन को अटेंड किया और चेकिंग की। इस दौरान ट्रेन के एक कोच से एक महिला उतरी, जिसकी बॉडी लैंग्वेज से जीआरपी को उस पर शक हुआ। शक होने पर जीआरपी महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई। इसके बाद महिला से पूछताछ भी की गई। पूछताछ में महिला द्वारा ट्रेनों मे भीख मांगकर गुजारा करने की बात कही, हालांकि महिला पहनावे व रहन-सहन से भीख मांगने वाली नहीं लग रही थी। पूछताछ के बाद जीआरपी ने महिला को छोड़ दिया। जीआरपी थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद से मिले मैसेज पर सियालदाह एक्सप्रेस को अटेंड कर एक महिला को हिरासत में लेकर शक के आधार पूछताछ कर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed