{"_id":"5c743bafbdec22737548c2b3","slug":"31551121327-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर।सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके पास से चोरी का सामान भी मिला है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी महेश पाल दो दिन पहले पनवड़िया में लग्न चढ़ाने गए थे। इस दौरान घर बंद पड़ा था। चोर मकान को निशाना बनाकर वहां से घर में रखा दहेज का सामान समेट कर ले गए थे। वापस आने पर परिवार के लोग घर का सारा सामान गायब देखकर होश उड़ गए थे। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी थी।इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने शक होने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था जहां पुलिस की सख्ती से पूछताछ करने के बाद तीनों ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी कांशीराम कालोनी निवासी दीपक, मनोहर, दीपक श्रीवास्तव है। इनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ । पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया है।