फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पायल हत्याकांड में आरोपी ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर

पायल हत्याकांड में आरोपी ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पायल हत्याकांड में आरोपी ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर

विज्ञापन
रामपुर। पायल हत्याकांड से जुड़े कुछ अनसुलझे तथ्यों से पर्दा हटाने के लिए पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी ताहिर की रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर की है।

गंज थाना क्षेत्र के हमाम वाली गली निवासी पायल का रिश्ता मोहल्ला कुंडा के रहने वाले ताहिर के बेटे जहांगीर से तय हुआ था। आपसी मतभेद के चलते रिश्ता टूट गया था लेकिन उसके बाद दोनों लोग आपस में बात किया करते थे। एक नवंबर को पायल अपनी सहेली के घर जाने का कहकर चली गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं आई थी। बाद में उसका तीन टुकड़ों में कटा हुआ शव कोसी नदी किनारे से बरामद हुआ था। हत्याकांड में पुलिस ने जहांगीर, इमरोज, ताहिर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्याकांड में फरार चल रहे आखिरी नामजद आरोपी ताहिर को बरेली एसटीएफ ने सोमवार को गिरफ्तार गंज थाना पुलिस को सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने ताहिर की रिमांड के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इस पर कोर्ट ने ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर की है। गंज कोतवाल नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि ताहिर की 14 घंटे की रिमांड मंजूर हो गई है,इस पर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed