फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   महिला से पर्स लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

महिला से पर्स लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Sat, 20 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला से पर्स लूटने वाला एक बदमाश गिरफ्तार
रामपुर। गंज पुलिस ने कुछ दिन पहले महिला का पर्स लूटने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार एक बदमाश को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से आदेश पर बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। देर रात को गंज पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक पर शक होने पर पकड़ लिया। बाद में उसे थाने ले आई। जहां पूछताछ में 11 अक्तूबर को फरहाना से पर्स लूटने की घटना को स्वीकार किया। बाद में सीओ सिटी ओपी आर्य ने प्रेसवार्ता करके इसका खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी इसी थाना क्षेत्र के घेर चंदन खां निवासी उबैद उर्ररहमान है। इसके पास से पुलिस ने लूट गया कुछ सामान बरामद कर लिया। साथ ही इसने अपने एक साथी आमिर का नाम भी बताया। यह फरार चल रहा है। इसको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed