फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े अंतर्रजनपदीय गिरोह के छह बदमाश

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े अंतर्रजनपदीय गिरोह के छह बदमाश

Sat, 16 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़े  अंतर्रजनपदीय गिरोह के छह बदमाश
अंतरजनपदीय चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर। शहजादनगर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। एक बदमाश पहले से बरेली जेल में बंद है।

एसपी डा. विपिन ताडा के आदेश पर जिले भर में बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहजादनगर व क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि धमोरा के लखनाखेड़ा के पास स्थित एक बाग में छह बदमाश वहां पर लूट की साजिश कर रहे हैं। उसके बाद पुलिस को आता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप का बचाते हुए बदमाशों पर जबाबी फायरिंग के दौरान छह बदमाशों को दबोच लिया। उसके बाद पुलिस उनको थाने ले आई जहां पुलिस की पूछताछ में उन्होंने दो माह पहले हुए मोहम्मद रजा के यहां पर डकैती की घटना को करना स्वीकार किया। पुलिस को उनके पास से लूटा हुआ सामान भी बरामद किया। बाद में एसपी के सामने पेश किया गया उसके बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया गया फिर वह जेल चले गए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश उत्तराखंड के थाना किच्छा के लालपुर निवासी पवन चौहान,के अलावा बरेली के इज्जत नगर निवासी प्रेमपाल, इसी जिले शीशगढ़ निवासी राजेश,शिवनगर निवासी अरुण और बदायूं के थाना बिनावर के गांव बुठठी सराय निवासी कल्लू और मिलक के भागीरथ निवासी धर्मेद्र जाटव है। जबकि अशोक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस को उनके पास से तमंचे और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed