{"_id":"595bcb0c4f1c1b5b338b4c15","slug":"31499187980-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़गांव के पास पब्बर नदी में डूबा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिड़गांव के पास पब्बर नदी में डूबा युवक
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। चिड़गांव के पास पब्बर नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान सुशील कुमार (29) पुत्र कलग राम गांव कुटाड़ा तहसील रोहडू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील कुमार तहसील रोहडू के कटाड़ा गांव से पेजा गांव में शादी समारोह में गया था। मंगलवार को दोस्तों के साथ चिड़गांव के समीप पब्बर नदी में नहाने के लिए उतरा। नहाते समय युवक नदी में डूब गया। सूचना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का संदासू अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। तहसीलदार चिड़गांव मस्त राम कश्यप ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर बीस हजार रुपये दिए हैं।
डीएसपी मदन कांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा पुलिस की प्राथमिक जांच के दौरान पता चला कि युवक ने दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए छलांग लगाई थी। इस दौरान वह पानी के डूब गया।