फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   एफसीआई गोदाम की वीडियो वायरल मामले में रिपोर्ट दर्ज

एफसीआई गोदाम की वीडियो वायरल मामले में रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम की वीडियो वायरल मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
रामपुर। धमोरा स्थित एफसीआई गोदाम पर गेहूं उतारने के एवज में अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले में करीब दो सप्ताह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट एफसीआई के क्षेेत्रीय प्रबंधक जयशंकर शाही की ओर से दर्ज कराई गई है।
वहीं मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मी संदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया था। लेकिन, अब मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहजादनगर थाने में मामले में शुक्रवार को आरोपी कर्मी संदीप कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही विभाग की ओर से वीडियो को एक पेन ड्राइव में भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

करीब दो सप्ताह पूर्व भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो अपलोड की थी। जिसमें धमोरा स्थित एफसीआई गोदाम में गेहूं उतारने को लेकर अवैध वसूली की बात कही गई थी। वीडियो कुछ देर में ही वायरल होने लगी। हालांकि यह वीडियो बाद में डिलीट कर दी गई लेकिन, डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुपम कुमार निगम को मामले की जांच सौंपी। जिसके बाद मामले में शहजादनगर थाने में तहरीर दी गई लेकिन, इस तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed