फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पीतल कारोबारी की मौत का नही खुला राज,विसरा सुरक्षित

पीतल कारोबारी की मौत का नही खुला राज,विसरा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
पीतल कारोबारी की मौत का नही खुला राज,विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद के पीतल कारोबारी की शनिवार की रात एक होटल में हालत बिगड़ गई थी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कारोबारी के साथ एक महिला भी थी, जिसे महिला थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीतल कारोबारी के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम में मौत की साफ नहीं हो पाई है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर जांच को भेज दिया है।

जिला मुरादाबाद के थाना मुगलपुरा के मोहल्ला गुईया बाग निवासी तनवीर पेशे से पीतल कारोबारी था। वह शनिवार शाम को महिला दोस्त के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित होटल डिलाइट में आकर रुका था। देर शाम को अचानक से उसके सीने में दर्द उठा था जहां होटल का स्टाफ एकत्र हो जाने के बाद उसको जिला अस्पताल ले गया था लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस दौरान एक महिला भी उसके साथ आई थी जहां पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर महिला थाने में बैठा रखा है। बाद में इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार के लोग भी आ गए। वह लोग आरोप लगा रहे है कि उसके साथ आई महिला ने हत्या की है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह नहीं स्पष्ट नही होने के कारण विसरा सुरक्षित रख दिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राधेश्याम का कहना है कि अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed