फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मटर देने के बहाने ले जाकर छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म

मटर देने के बहाने ले जाकर छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
मटर देने के बहाने ले जाकर छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म

विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। मटर देने के बहाने घेर में ले जाकर एक छह साल के बच्चे के साथ पड़ोस में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का छह साल का लड़का घर के बाहर खेल रहा था।मंगलवार दोपहर को पास में ही रहने वाला एक युवक उसको मटर देने के बहाने अपने घेर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए । इस पर आरोपी बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया ।बच्चे ने घर जाकर घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर शहजादनगर पुलिस ने आरोपी विजेंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed