{"_id":"5c169e38bdec22573037c37a","slug":"21544986168-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 19 किक्रेट टीम में चयन कराने के नाम पर 12.75 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडर 19 किक्रेट टीम में चयन कराने के नाम पर 12.75 लाख की ठगी
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। बंगाल की अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर कुछ लोगों ने एक युवक से 12.75 लाख की ठगी कर ली। चयन नही होने बाद पैसे देने से भी मना कर दिया। युवक के पिता की तहरीर पर शहजादनगर की पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी पृथ्वी सिंह का बेटा मुरादाबाद में रहकर स्टेडियम की तरफ से क्रिकेट खेलता है। पृथ्वी सिंह का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी राहुल कुमार ने उनके बेटे का बंगाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से अंडर 19 में चयन कराने की बात कही थी। इसके बदले में उससे 12.75 लाख रुपये मांगे। यह बात उसने परिवार के लोगों को बताई। जहां उन लोगों ने उसकी बातों पर विश्वास करके उसको पैसे दे दिए। इस दौरान उसने युवक को कई लोगों से मिलवाया। लेकिन बात नही बन सकी। उसका टीम में चयन नहीं हो सका। इसके बाद जब उसने अपने पैसे मांगे तो देने से मना कर दिया। इस मामले की शिकायत युवक ने लोक शिकायत प्रकोष्ठ में प्रार्थना पत्र देकर की गई। बाद में जांच के दौरान मामला सही पाया गया बाद में इस मामले में शहजादनगर पुलिस ने राहुल कुमार ,जतिन जौहरी ,दीपक तिवारी, विक्रम सिंह ,संजय सिंह,सर्वेश जौहरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहजादनगर एसओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेट टीम में चयन कराने के नाम पर ठगी कराने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन