फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फेसबुक पर तमंचे के साथ डाला फोटो, गिरफ्तार

फेसबुक पर तमंचे के साथ डाला फोटो, गिरफ्तार

Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर तमंचे के साथ डाला फोटो, गिरफ्तार
फेसबुक पर तमंचे के साथ डाला फोटो, गिरफ्तार
विज्ञापन

धमोरा (रापमुर)।
सोशल मीडिया के जनून ने एक युवक को जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया। एक युवक ने तमंचे के साथ अपनी प्रोफाइल पर फोटो अपलोड कर दिया,जिसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी कि उसके पास तमंचा है,जिसके बाद पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सोशल मीडिया पर छाने के लिए लोग हर रोज नए तरीके अपना रहे हैं। हर रोज नए-नए तरीके से अपनी पिक्चर को अपलोड कर रहे हैं। इसी शौक ने एक युवक को जेल तक पहुंचवा दिया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव निवासी नरेश मौर्य ने अपनी फेसबुक आईडी पर तमंचे के साथ फोटो अपलोड कर दी। कई एंगल में यह फोटो अपलोड की गई थी। इस कितने लाइक और कमेंट आए यह तो अलग बात है,लेकिन यह बात पुलिस तक पहुंच गई कि नरेश नाम के युवक के पास अवैध तमंचा भी है। इस सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। तमंचे के साथ गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की गई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि युवक की तमंचे के साथ फेसबुक पर फ़ोटो अपलोड की थी। जिसकी सूचना मिली थी। युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed