{"_id":"59764bf94f1c1b00498b462f","slug":"21500924921-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की लापरवाही से स्कूली बस दुर्घटना ग्रस्त होने से बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक की लापरवाही से स्कूली बस दुर्घटना ग्रस्त होने से बची
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक की लापरवाही से स्कूली बस दुर्घटना ग्रस्त होने से बची
मसवासी (रामपुर)। चालक की लापरवाही से एक स्कूली बस दुर्घटना ग्रस्त होते होते बच गई। मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने बस को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना से अभिभावकों में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।
सोमवार सुबह एक स्कूली बस में बच्चे सवार थे। बस मसवासी क्षेत्र से बाजपुर के सेंटमारिया स्कूल जा रही थी। बस चालक गुरजीत सिंह निवासी अब्बास नगर स्वार बस से बार -बार नियंत्रण खो कर सामने से आने वाले वहां के सामने बस को ले जा रहा था। मसवासी पहुंचने पर उसने बस को वापस किया तो दीवार से बस टकरा गई। जिससे बस में सवार स्कूली बच्चों में हड़कंप मच गया। चालक की गतिविधियां भाप कर छात्र- छात्राओं ने उस पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख अभिभावक भी मौक़े पर आ गए और उसे नशे की हालत में देख कर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हंगामा करते हुए चालक को पुलिस के हवाले कर बस को भी पुलिस चौकी के पास खड़ा करा दिया। सभी स्कूली बच्चे बस से उतर कर अपने घरो को वापस हो गए। अभिभावकों ने चालक के खिलाफ नशे में वहां चलने का आरोप लगाते हुए मामले की तहरीर पुलिस को सौपी है। तहरीर पर जाहिद हुसैन अता हुसैन फिरासत रिशालत आदि के हस्ताक्षर हैं।