{"_id":"5c743ba9bdec225567680fb9","slug":"191551121321-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आकर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। ट्रेन की चपेट में आकर हरदोई में तैनात शिक्षक की मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चंदौसी के आनंद कालोनी निवासी रविंद्र सागर पेशे से शिक्षक थे। उनकी तैनाती इस समय हरदोई जिले के किसी गांव में थी। उनके बड़े भाई विमल कुमार रेलवे में सीनियर इंजीनियर के पद पर शहजादनगर थाना क्षेत्र में तैनात हैं। रविंद्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और अपने भाई के घर पर ही रह रहे थे। दोपहर के समय वह सीआरपीएफ चुंगी के पास किसी ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थेजहां बाद में पुलिस ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले की जानकारी उनके भाई विमल कुमार को दी थी। वह भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर उनको रेफर कर दिया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विमल कुमार का कहना है कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, यहां पर वह अपना इलाज करा रहे थे।