फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   नदी घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और राजस्व कर्मियों का छापा

नदी घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और राजस्व कर्मियों का छापा

Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
नदी घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और राजस्व कर्मियों का छापा
मसवासी। चौहद्दा और बेलबाड़ा कोसी नदी घाट पर रेत ढोने के लिए पिकअप की भरमार हो गई है। धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। सोमवार की रात फिर से पिकअप चालक पुलिस और राजस्व कर्मियों को गच्चा देकर खनन ले जाने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात पुलिस और राजस्व कर्मियों ने संयुक्त रूप से चौहद्दा और बेलबाड़ा कोसी नदी घाटों पर छापेमार कार्रवाई की। लेकिन पिकअप चालक पुलिस और राजस्व कर्मियों को देखकर भागने में सफल हो गए। लगातार छापेमार कार्रवाई के बाद भी इन घाटों पर अवैध खनन नहीं थम रहा है। बैल बुग्गी और पिकअप से इन घाटों से अवैध खनन कर रेत भरकर जगह जगह डंप किए जा रहे हैं। उधर पट्टी कलां कोसी नदी क्षेत्र में भी नदी के उस पार अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। लेकिन कोसी नदी का बीच होने के कारण प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उधर चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह ने बताया की लगातार कोसी नदी क्षेत्र में राजस्व कर्मियों के साथ गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed