{"_id":"596280c74f1c1b09278b472e","slug":"191499627719-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, दूसरी शादी में पहली पत्नी बनी रोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा, दूसरी शादी में पहली पत्नी बनी रोड़ा
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
घोड़ी चढ़ने से पहले हवालात पहुंचा दूल्हा
शाहबाद। नगर में एक युवक को दूसरी शादी करना भारी पड़ गया। बारात से पहले पहली पत्नी मौके पर पहुंच गई और हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने युवक का चालान कर दिया है। पहली पत्नी का आरोप है कि युवक से उसका विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है।
मोहल्ला बेदान निवासी इरफान की शादी 2012 में मुरादाबाद जनपद के करूला की पुलिया मझरा मोहल्ला निवासी नाजरीन से हुई थी। नाजरीन का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही परिवार में अनबन शुरू हो गई। उसके मां न बन पाने के कारण इरफान के परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जो कि कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच उसे सूचना मिली की इरफान रविवार को रवाना गांव की युवती से दूसरी शादी कर रहा है। इस पर वह रविवार सुबह ही शाहबाद पहुंच गई। यहां पर इरफान के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। जब उसने इसका विरोध किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस पर नाजरीन कोतवाली पहुंच गई और पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस इरफान को कोतवाली ले आई। इरफान का कहना था कि नाजरीन से उसका तलाक हो गया है जबकि नाजरीन प्रकरण कोर्ट में विचाराधीन बता रही थी। फिलहाल पुलिस ने इरफान का शांति भंग में चालान कर दिया है।