फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   फंदे पर लटका मिला विवाहिता शव, हत्या की आशंका

फंदे पर लटका मिला विवाहिता शव, हत्या की आशंका

Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला विवाहिता शव, हत्या की आशंका
सैफनी (रामपुर)। चौकी क्षेत्र के गांव सराय महेश में एक विवाहिता महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाहिता के मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सैफनी के गांव सराय महेश निवासी बलवीर उर्फ बंटी यादव की पत्नी पिंकी यादव का शव शनिवार को एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बंटी यादव की शादी करीब चार वर्ष पूर्व थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव धुरियाई निवासी रघुनाथ यादव के पुत्री पिंकी के साथ हुई थी।
विज्ञापन

बंटी शनिवार की सुबह खाना खाकर दुकान पर चला गया था। बंटी का पिता बाबू यादव अपनी पत्नी को कांता को दवाई दिलाने के लिए बिलारी गया था। इसी बीच पिंकी यादव अपने घर पर अकेली रही गई थी। दोपहर के समय करीब एक बजे के समय किसी रिश्तेदार ने फोन किया, फोन रिसीव नहीं होने की जानकारी उसने बंटी को दी। बंटी ने घर पर आकर देख तो मकान का मेन गेट बंद पड़ा था। किसी तरह उसने आसपास के लोगों को एकत्र कर गेट का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह मकान में पहुंचा। उसने देखा कि पिंकी का शव साड़ी के फंदे पर लटका है। इसके बाद बंटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में आसपास के लोगों और महिलाओं की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। किसी तरह मामले की सूचना लोगों ने यूपी 100 पुलिस को जानकारी दी।
यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का मौका मुआयना किया तो पता लगा कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका है। शाहबाद कोतवाल सुशील वर्मा भी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर गांव पहुंच गए।

परिजनों ने महिला की मौत को लेकर जानकारी जुटाई। जहां पुलिस ने घटना का मौका मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने विवाहिता के ससुर और पति को हिरासत में ले लिया है। वहीं दूसरी ओर पिंकी मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed