फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिविल लाइंस में बंद घर से पांच लाख की चोरी

सिविल लाइंस में बंद घर से पांच लाख की चोरी

Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में बंद घर से  पांच  लाख की चोरी
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर बंद घर को निशाना बनाकर वहां से दो लाख की नकदी और जेवर सहित पांच लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर मामले की जानकारी हुई। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

पांच लाख की चोरी होनी की घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर से जुड़ी है। यहां के रहने वाले रोहित शर्मा की मिस्टनगंज में स्टेशनरी की दुकान है। वह शुक्रवार को अपनी मां की तबीयत खराब होने के कारण उनको मुरादाबाद ले गए थे। रात को वहीं रुक गए। आधी रात के बाद चोरों ने घर को निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर वहां से दो लाख की नकदी और जेवर सहित पांच लाख का माल समेट कर ले गए। दिन निकलने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में इस मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। वह लोग भी दोपहर तक आ गए। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई। मौका मुआयना करने के बाद वापस चली आई। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है लेकिन पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र बना चोरी और लूट का गढ़
रामपुुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आए दिन लूट और चोरी की वारदातें हो रही हैं। लेकिन इसके बाद भी पुलिस इन घटनाओं को नहीं रोक पा रही है। करीब एक माह से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र लूट और चोरी का गढ़ बना चुका है। लेकिन पुलिस बदमाशों को नही पकड़ पा रही है। दो माह पहले अजीतपुर के पास बाइक सवार बदमाश युवती का पर्स लूट कर ले गए थे। उसके बाद अजीतपुर में एक घर से दो लाख की लूट हो गई थी। इसके अलावा कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। शुक्रवार रात को चोर एक घर को निशाना बनाकर पांच लाख का माल समेट कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed