{"_id":"596501904f1c1b305e8b45fa","slug":"181499791760-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के छह आरोपियों का बढ़ा रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के छह आरोपियों का बढ़ा रिमांड
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगला (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के कल्पा-रोघी संपर्क मार्ग पर स्थित रोघी सुसाइड प्वाइंट के पास सड़क से नीचे फेंके गए युवक पंकज नेगी की हत्या के आरोप में पकड़े गए छह युवकों को अदालत ने सात दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस 14 जुलाई तक आरोपियों से पूछताछ कर बयान कलमबद्ध करेगी। हालांकि अभी तक किसी ने हत्या का आरोप नहीं कबूला है। एसपी रोहित मालपानी के नेतृत्व में डीआई किन्नौर रोहित मृगपुरी, थाना प्रभारी रिकांगपिओ रघुवीर सिंह भोगल, एएसआई महेंद्र सिंह, एएसआई संजीव, मुख्य आरक्षी का स्पेशल दल मामले की तफ्तीश करने में जुटा है। एसपी रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की। कहा कि अदालत ने सात दिन और पुलिस रिमांड बढ़ा दिया है। पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर है। जल्द ही सुराग हाथ लगेगा। इसके लिए पुलिस बारीकी से मामले की छानबीन में जुटी हुई है।