{"_id":"5963d8ac4f1c1b33608b4761","slug":"181499715756-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी पर गए युवक की मौत, हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूरी पर गए युवक की मौत, हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालत में युवक की मौत, हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
सैफनी/शाहबाद। क्षेत्र के पट्टी फैजुल्लाबाद के एक युवक की बिलारी थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक अपनी परिचित की लकड़ी की ट्रैक्टर-ट्राली पर मजदूरी के लिए गया था। जहां से ट्रैक्टर-ट्राली स्वामी ने परिजनों को युवक के लकड़ी के नीचे दबकर मरने की सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने ट्रैक्टर-ट्राली स्वामी के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के पट्टी फैजुल्लाबाद गांव निवासी सुनील पुत्र रोशन लाल निकट के ही रफ्फन खां की ट्रैक्टर-ट्राली चलाता था। परिजनों का आरोप है कि रविवार दोपहर को सुनील को रफ्फन खां और हुसेने आलम लकड़ी की ट्रैक्टर-ट्राली बिलारी थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव ले जाने के लिए अपने साथ ले गए। शाम को हुसेने आलम ने सुनील के परिजनों को सूचना दी कि ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से सुनील की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मुरादाबाद भिजवा दिया। परिजनों का आरोप है कि सुनील के शरीर पर ट्रैक्टर-ट्राली से दबने के कोई निशान नहीं थे। इतना ही नहीं हुसेने आलम मौके पर जाने के लिए भी तैयार नहीं हुआ। परिजनों ने रफ्फन खां व हुसेने आलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने सुनील को धमकी भी दी थी।