{"_id":"5949413b4f1c1b38378b45c3","slug":"181497973051-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार गिरी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार गिरी, युवक की मौत
Updated Tue, 20 Jun 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई।
ठियोग-हाटकोटी सड़क पर जलटार गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक कोटखाई से खड़ापत्थर की ओर आ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। मृतक की पहचान अखिल खिमटा (28) पुत्र प्रमोद खिमटा निवासी मढाेंल गांव के रूप में हुई।
जलटार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 60 फीट नीचे सेब के बगीचे में जा गिरी। लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को कोटखाई अस्पताल पहुंचाया गया। कोटखाई अस्पताल में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, कोटखाई के थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान चालक अकेला ही कार में था।